दीदी की संपत्ति का पूरा ब्यौरा , जानिए क्या कुछ है लता दी की संपत्ति में

0 597

लता मंगेशकर तो अब नहीं रहीं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गईं हैं।28 सितंबर 1929 को जन्मी लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर अभिनेता जबकि मां गुजराती थीं।

बचपन में ही अपने पिता से लता जी ने संगीत सीखा और महज 13 साल की उम्र में पिता के जाने के बाद उन्होंने गाने गाना शुरू कर दिया। आज वे जब गईं तो पीछे कई सम्मान और काफी संपत्ति भी छोड़कर गईं हैं।

बात अगर लता मंगेशकर के घर की करें, तो वे मुंबई में रहती थीं। उनका आलीशान बंगला दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर स्थित है और इस घर का नाम प्रभु कुंज भवन है।

अब इस घर में लता जी नहीं, पर उनकी यादें जरूर जिंदा रहेंगी।लता जी एक साधारण जीवन जीती थीं, लेकिन वे काफी लग्जरी कारों से चलती थीं।

उनके कार कलेक्शन में ब्यूक, शेवरले और क्रिसलर जैसी कारें शामिल थीं। वहीं, फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने ‘वीर ज़ारा’ के गाने के रिलीज होने के बाद लता जी को एक मर्सिडीज कार भी गिफ्ट की थी।

अपनी अद्भुत गायिकी से जहां लता जी ने हर किसी का दिल जीता, तो वहीं काफी सम्मान, पुरस्कार और काफी दौलत भी कमाई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 368 करोड़ रुपये है। लेकिन अब ये सब वे पीछे छोड़ गईं हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.