सांसद रवि किशन से बिल्डर ने की 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

0 408

गोरखपुर: अभिनेता-सह-राजनेता रवि किशन से कथित तौर पर 3.25 करोड़ रुपये ठगी हो गई है, इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है। गोरखपुर सदर से सांसद और फिल्म अभिनेता किशन ने गोरखपुर छावनी थाने में एक बिल्डर के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने कहा है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता के जनसंर्पक अधिकारी ने कहा कि अभिनेता-सह-राजनेता को मुंबई के एक व्यवसायी ने कथित रूप से ठगा था।

सांसद ने 2012 में आरोपी जैन जितेंद्र रमेश को रकम दी थी। हालांकि, जब रवि किशन ने अपने पैसे वापस मांगे तो बिल्डर ने उन्हें 34 लाख रुपये के 12 चेक दिए, जिनमें से कुछ बाद में बाउंस हो गए। रमेश को रकम वापस करने के लिए मनाने में विफल रहने के बाद किशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.