पाकिस्तान के कराची में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में एक चीनी नागरिक की मौत, दो घायल

0 583

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक दंत चिकित्सालय के अंदर गोलीबारी की, जिसमें एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

‘डॉन’ समाचार पत्र की एक खबर के अनुसार, एसएसपी (दक्षिण) असद रजा ने कहा कि हमलावर कराची के सदर इलाके में स्थित क्लिनिक में मरीज होने का नाटक करते हुए घुसे। उन्होंने कहा कि हमले का शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला समेत दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने पुष्टि की कि हमले में चीनी नागरिक हताहत हुए हैं। बाद में पुलिस ने बताया कि हमले के शिकार हुए लोगों की पहचान रोनिल्ड रायमंड चॉ (25), मार्गेड (72) और रिचर्ड (74) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों घायलों के पेट में गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.