मेदांता में मुलायम सिंह की हुई डायलिसिस, पोती की अपील-दादा की सलामती की दुआ करें

0 410

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की हालत गंभीर है। वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। मेदांता अस्पताल के आईसीयू में रविवार रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनकी डायलिसिस भी की गई है। उनकी पोती अदिति यादव ने उनकी तस्वीर जारी है। इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि वे दादा जी के अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से मंगलकामना करें।

मेदांता में रविवार रात 10 बजे से शुरू हुई डायलिसिस सोमवार सुबह तक चली। सिंह का इलाज डॉ. यतिन मेहता की टीम कर रही है। वह क्रिटिकल केयर यूनिट के निदेशक हैं। कई दिन से भर्ती मुलायम का इलाज अब तक कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद की टीम कर रही थी। हालांकि मेदांता ने यादव के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

समाजवादी पार्टी ने जरूर आधिकारिक बयान में कहा है कि उनकी हालत गंभीर है। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की गई है कि वे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के बाहर न जमा हों।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.