देशभर के 200 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा : वैष्णव

0 416

औरंगाबाद : रेल मंत्री (Railway Minister) अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि देशभर के कम से कम 200 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं से कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) रेलवे स्टेशन पर एक कोच रखरखाव कारखाने के शिलान्यास समारोह में यह जानकारी दी। वैष्णव ने कहा 47 रेलवे स्टेशनों (railway stations) के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि 32 स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है। रेलवे का कायाकल्प हो रहा है।

केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। स्टेशनों पर ओवरहेड स्पेस बनाए जाएंगे जिसमें बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं के अलावा प्रतीक्षा लाउंज और फूड कोर्ट सहित कई अन्य विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वैष्णव ने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय उत्पादों की बिक्री के मंच’ के रूप में काम करेंगे।

100 वंदे भारत ट्रेन का निर्माण लातूर कोच फैक्ट्री में होगा
वंदे भारत ट्रेन के निर्माण में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के योगदान का जिक्र करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि भविष्य में देश में 400 वंदे भारत ट्रेन होंगी। इनमें से 100 ट्रेन का निर्माण मराठवाड़ा के लातूर स्थित एक कोच फैक्टरी में किया जाएगा। कारखाने में पहले से ही आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत देश के सभी हिस्सों को अब या तो राजमार्गों या फिर रेलवे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है और इस योजना के तहत मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों को भी जोड़ा जाएगा।

यह की गई मांग
वैष्णव ने कहा कि औरंगाबाद स्थित कोच रखरखाव कारखाने की मौजूदा क्षमता 18 कोच है। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इसे बढ़ाकर 24 कोच किए जाने की मांग की है। अधिकारियों को दानवे की मांग की समीक्षा करने और अगले 15 दिनों में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.