मुलायम सिंह यादव को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी, सीसीयू में हुए एडमिट, जानें कैसी है तबियत

0 446

नई दिल्ली: यूपी के पूर्व सीएम (CM) और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया हैं। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। इस बात की जानकारी मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) द्वारा दी गई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर (stable) है। रविवार को उनकी तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद से ही देश भर में उनके स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है। अब उनके हेल्थ को लेकर नई उपडेट सामने आई है। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके बड़ी आंत में समस्या है।

वहीं मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की खबर पाने के बाद सैफई में सपा कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने हनुमान चालीसा का पाठ और संकट मोचन का जाप किया। इससे पहले भी पिछले साल वह बीमार हुए थे। पेट में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। जांच में पेट में सूचन का पता चला था। मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.