मशहूर अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की आयु में निधन

0 502

मुंबई: कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता अरुण बाली (79) अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार तड़के 4ः30 बजे उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। कुछ माह पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होने अपने शानदार करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जो कि याद रखी जाएंगी।

उनकी फिल्मों में 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ, जमीन और सौगंध आदि हैं। वह शानदार अभिनेता होने के साथ साथ कमाल के इंसान भी थे। अरुण बाली ने अपने करियर में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारों के साथ काम किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.