बच्चों के कंधों पर हाथ रख राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग से की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

0 360

चित्रदुर्ग: कर्नाटक (Karnataka) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के 34 वें दिन की शुरूआत चित्रदुर्ग (Chitradurga) से की। उन्होंने बच्चों के कंधों पर हाथ रख और उनसे बातें करते हुए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ भारी संख्या में लोग दिखे। भारत जोड़ो यात्रा के एक माह से अधिक हो गए हैं जिन क्षेत्रों से यह यात्रा गुजर रही है। वहां राजनितिक हलचल जरूर हो रही है। पर इसका कोई खास प्रभाव राजनितिक गलियारों में दिखाई नही दे रहा है।

उत्तर भारत में इस यात्रा को लेकर कोई उत्साह और उमंग नही दिखाई दे रहा है। वर्त्तमान में उत्तर भारत के उन राज्यों में कांग्रेस की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। कभी यहां उनका दबदबा रहता था। फिलहाल पिछले 34 दिन से यह यात्रा जारी है। और हजारों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। चित्रदुर्ग में भारत जोड़ो यात्रा में बच्चे भी शामिल हुए राहुल गांधी बच्चों के साथ चलते नजर आ रहे हैं। आस पास अन्य नेता मौजूद हैं।

बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ दौड़ने करने के दो दिन बाद राहुल गांधी ने सोमवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने साथ दौड़ाया। दक्षिणी राज्य के तुमकुर से हिरियुर जाते समय गांधी के साथ शिवकुमार भी थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां तक कि 60 वर्षीय नेता को अपने साथ दौड़ा लिया अब राहुल गांधी ने बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.