Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,786 नए मरीज, छह की मौत

0 566

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,786 नए मरीज सामने आए हैं और इसे मात देने वालों की संख्या 2,557 है। इस अवधि में छह कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या कुल चार करोड़ 40 लाख, 65 हजार, 963 है। देश का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 26,509 हो गई है।

रोजाना संक्रमण दर 1.08 प्रतिशत हो गया है। देश में अबतक कुल 89.78 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 5 लाख 69 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके साथ देश में कोरोना टीके की अबतक कुल 219.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों ने टीके लगवाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.