PM Modi ने हिमाचल प्रदेश को दी बल्क ड्रग पार्क और आईआईआईटी की सौगात

0 438

ऊना/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना में 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान ने सरकार की विभिन्न नई पहल के समर्थन के माध्यम से देश को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है। ऐसा ही एक प्रमुख क्षेत्र फार्मास्यूटिकल्स है और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए, प्रधानमंत्री ने ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी, जिसे 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा।

पार्क एपीआई आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगा। इससे लगभग 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने और 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करने की उम्मीद है। यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने 2007 में इसकी आधारशिला रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.