रोड शो के दौरान अमृतसर में AAP कैंडिडट ” भगवंत मान पर पथराव”

0 648

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान के काफिले पर रोड शो के दौरान पथराव किया गया है। इस पथराव में भगवंत मान के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उनकी मरहमपट्टी की जा रही है।

काफिले पर पथराव अमृतसर के अटारी एरिया में किया गया, जहां भगवंत मान अपनी पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “भगवंत मान गाड़ी की सनरूफ खोलकर खड़े हुए थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने उन्हें पथराव कर दिया। एक पत्थर मान के सिर में जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गए“।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.