प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का आरोप, बोले- “भाजपा ने 5 साल पहले चोरी किया था गोवा का जनादेश “

0 609

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा के मडगांव में कहा कि 5 साल पहले भाजपा को गोवा में जो जनादेश मिला था, वह जनादेश उन्होंने चोरी किया था. वह गोवा का जनादेश नहीं था. 5 साल पहले गोवा ने कहा था कि वे कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने भ्रष्टाचार करके गोवा का जो जनादेश था उसे चोरी किया राहुल गांधी ने पीएम मोदी की उस टिप्पणी पर भी बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त करने में कांग्रेस सरकार को 15 साल लग गए.

इस पर राहुल ने कहा कि वह उस समय के इतिहास को नहीं समझते हैं. हिजाब मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं ऐसी बातचीत में नहीं पड़ूंगा जो लोगों का ध्यान भटकाती हो, मेरा ध्यान इस बात पर है कि उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.