हिमाचल में अमित शाह करेंगे दो दिन में छह रैलियां

0 363

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। एक से दो नवंबर को शाह हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह की 2 दिनों में 6 रैलियां होने वाली हैं। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। भाजपा एक बार फिर अपनी सत्ता को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 1 और 2 नवंबर को हिमाचल के दौरे रहेंगे। यहां शाह छह रैलियों के अलावा पार्टी नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार अमित शाह एक नवंबर को भट्टियाट, कारसोग और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। वहीं 2 नवंबर को धर्मशाला, नादौन और नालागढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शिमला में पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को 68 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होने वाले हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.