बेटी को बचाने के लिए सांप पर लेट गई मां, डसने के बाद भी नहीं हटी

0 127

रांची। दुनिया में सबसे बड़ी और योद्धा मां (warrior mother) होती जो किसी भी परिस्थिति में निपटना जानती है। यही साबित कर दिया है झारखंड के भुरकुंडा (Bhurkunda of Jharkhand) में एक मां ने। यहां अपनी बच्ची को बचाने के लिए एक मां जहरीले सांप (mother venomous snake) से भिड़ गई। उसने अपनी बेटी (daughter) पर आंच नहीं आने दी। हालांकि, सांप से लड़ते-लड़ते वह खुद घायल हो गई। सांप ने उसे तीन बार काटा। अब घायल महिला का रिम्स में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा नलकारी नदी के तट चरण मांझी की पत्नी सरिता देवी अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ स्नान करने गई थी। वह बच्ची को नदी किनारे बिठा कर स्नान करने लगी। तभी एक सांप बच्ची की तरफ बढ़ रहा था, जिसे देखकर वह रोने लगी। महिला ने जब यह देखा तो वह मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था।

जब महिला को कुछ समझ नहीं आया, तो वह सांप पर ही लेट गई। इस दौरान महिला को सांप ने तीन बार काटा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। आखिर में सांप वहां से चला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.