नोएडा की मुश्किन इंटरनेशनल में लगी आग, जलकर राख हुई कंपनी

0 375

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को भीषण आग लगने की खबर है। एक एक्सपोर्ट कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेज -2 पीएस सीमा के तहत मुश्किन इंटरनेशनल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस और दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। आग की वजह से पूरी कंपनी जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुब्बार का देखने को मिला।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.