तेज धमाके से दहला इस्तांबुल, एक की मौत और कई घायल, वीडियो में बेसुध पड़े दिखे लोग

0 406

नई दिल्ली: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। तुर्की की मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट का कारण साफ नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है।

वीडियो में सुनाई दे रही धमाके की आवाज
घटना से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग इस्तिकलाल एवेन्यू में टहलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान धमाके की आवाज सुनाई देती है। धमाका सुनते ही लोग चौंक जाते हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में धमाके के बाद का विजुअल है। इसमें दिखाई दे रहा है कि धमाके के चलते वहां पर काफी अफरा-तफरी मची हुई है। घायलों को मदद पहुंचाने के लिए अधिकारी जुट रहे हैं। वीडियो में एंबुलेंस और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

गवर्नर ने कही यह बात
इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ और घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कई जख्मी हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं। विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है। प्रसारक ‘सीएनएन तुर्क’ ने कहा कि 11 लोग जख्मी हुए हैं। एवेन्यू भीड़-भाड़ वाला मार्ग है जो स्थानीय लोगों और सैलानियों में लोकप्रिय है। यहां पर कई दुकानें और रेस्तरां हैं। तुर्की में 2015 से 2017 के बीच कई बार विस्फोट हुए थे जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट और गैर कानूनी कुर्दिश समूहों से है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.