थाईलैंड की पुलिस कॉलोनी में बम धमाका, हादसे में एक की मौत

0 457

बैंकॉक। थाइलैंड (Thailand) की एक पुलिस कॉलोनी में जोरदार कार बम विस्फोट हुआ है। विस्फोट (explosion) में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 16 लोग घायल हो गए। दक्षिणी थाईलैंड (southern thailand) के मुआंग जिले की नाराथीवाट पुलिस आवासीय कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बाद 12.50 बजे अचानक एक तेज धमाका हुआ। यह बम कॉलोनी (colony) के बीचोबीच खड़ी एक कार में रखा गया था। माना जा रहा है कि स्वायत्तता की मांग कर रहे मलय मुस्लिम आतंकियों (muslim terrorists) ने यह विस्फोट किया है। विस्फोट की चपेट में आकर यातायात पुलिस अधिकारी कैप्टेन सुथीरक फैंथानियोम (Captain Suthirak Fanthaniom) की मौके पर ही मौत हो गयी। उनके अलावा 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर पुलिस वालों के परिजन हैं, जो उस परिसर में रह रहे थे।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस को आवासीय परिसर (housing complex) के सामने नारा सिखालाई नर्सरी स्कूल के सामने एक और बम मिला। बम निरोधक दस्ते को बुलाकर यह बम फटने से पहले ही निष्क्रिय करा दिया गया। माना जा रहा है कि दूसरा बम रणनीतिक रूप से वहां रखा गया था, ताकि पहले विस्फोट के बाद जब वहां पुलिस दल पड़ताल के लिए पहुंचे, तो दूसरा धमाका किया जा सके।

विस्फोट इतना भयानक था कि कार जहां पर खड़ी थी, उस पार्किंग की छत उड़ गयी। आसपास के इलाकों में तेज काला धुआं देखा गया। अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। अन्य बमों के लिए पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों सहित आसपास के क्षेत्र की पड़ताल की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.