भाजपा का दावा- भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए एक्टर्स को दिए गए पैसे, कांग्रेस ने कहा- ‘झूठा समर्थन लेने की कला में BJP माहिर’

0 415

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कई एक्टर शामिल हुए हैं। जिनमें पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, अमोल पालेकर, रिया सेन, रश्मि देसाई शामिल है। इनके साथ कई एक्टर महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर चुके हैं। इस बीच भाजपा की और से यात्रा को लेकर बड़ा आरोप लगाया गया है। बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय सहित कई बीजेपी नेताओं ने मंगलवार (22 नवंबर) को दावा किया कि, कांग्रेस नेता के साथ चलने के लिए इन अभिनेताओं को पैसा दिया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि, बिना नाम वाला एक व्हाट्सएप मैसेज फॉरवर्ड किया गया था, जिसमें मध्य प्रदेश में भी अभिनेताओं की भागीदारी का आह्वान किया गया। व्हाट्सएप मैसेज के मुताबिक, अभिनेता अपनी पेमेंट बताकर राहुल गांधी के साथ 15 मिनट तक चलने के लिए समय चुन सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए इन आरोपों पर पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा, इससे पता चलता है कि बीजेपी यात्रा को बदनाम करने की कितनी कोशिश कर रही है। जो लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं वे हमारे देश के लिए और हमारे लिए खड़े हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सचिन सावंत ने कहा कि, इस व्हाट्सएप फॉरवर्ड का कोई नाम, कोई नंबर नहीं है और इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है।

सचिन सावंत ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह बीजेपी है जो मशहूर हस्तियों को झूठा समर्थन लेने की कला में माहिर है, कांग्रेस नहीं।” उन्होंने कहा कि, क्या हमें यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल डीजल की कीमतों पर और किसान आंदोलन के दौरान मशहूर हस्तियों के ट्वीट याद नहीं हैं? हर कोई जानता है कि विभाजनकारी बीजेपी के एजेंडे के खिलाफ खड़े होने के लिए साहस चाहिए।

कांग्रेस के महाराष्ट्र इकाई के नेता ने यह भी कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ पीएम का बयान और बीजेपी के इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रचार से हमारे संकल्प की पुष्टि होती है। इससे यह साबित होता है कि यात्रा सही रास्ते पर है। विदित हो कि, कांग्रेस द्वारा कन्याकुमारी से 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू हुई थी। यह यात्रा हाल ही में महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की और गुजरी है। वहीं, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा से विराम लेकर गुजरात दौरे पर गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.