टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर का दुखद निधन

0 500

नई दिल्ली. व्यपार जगत से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, बीते मंगलवार देर रात, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 64 साल के थे। वाहीन आज उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे बेंगलुरु के हेब्बल श्मशान घाट में किया जाएगा। मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम किर्लोस्कर को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें ब्रेन-डेड भी घोषित कर दिया गया था।

आज किर्लोस्कर मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा, “हमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर के 29 नवंबर 2022 को असामयिक निधन की सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।” कंपनी ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर एक बजे बेंगलुरु के हेब्बल शवदाहगृह में अंतिम श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

गौरतलब है कि, कई तरह के वाहनों की बिक्री करने वाली टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) जापान की ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टोयोटा मोटर और किर्लोस्कर ग्रुप का संयुक्त उद्यम है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.