सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ की रिलीज डेट टली, इस दिन बड़े पर्दे पर उतरेगी फिल्म

0 365

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की स्टारर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा। जी हां, मेकर्स ने फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। जहां ये फिल्म पहले इसी साल 11 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। वहीं अब ये फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के पोस्टपोन की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म से अपना एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वो एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में गन दिखाई दे रहा है। उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘एक्शन, रोमांच और बड़े पर्दे के मनोरंजन से भरपूर – हमारा ‘योद्धा’ आपके निकट के सिनेमाघरों में उतर रहा है, इसलिए अपनी सीट बेल्ट बांध लें! योद्धा 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में।’

बता दें कि फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है जबकि फिल्म का निर्माण करण जौहर, शशांक खेतान, हीरू जौहर और अपूर्व मेहता ने किया है। इस फिल्म के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वो फिल्म ‘मिशन मजनू’ में भी दिखाई देंगे। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म ‘थैंक गॉड’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में नजर आईं थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस नहीं हो पाई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.