एमसीडी चुनाव: दिल्ली सरकार के स्कूल तीन और पांच दिसंबर को रहेंगे बंद

0 357

नयी दिल्ली. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार के सभी स्कूल शनिवार और सोमवार को बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी।

सर्कुलर में कहा गया है, “शिक्षा निदेशालय के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सूचित किया जाता है कि एमसीडी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तीन दिसंबर (शनिवार) को स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा।”

सर्कुलर में कहा गया है कि लगभग 90 प्रतिशत स्कूल कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे, इसलिए सभी एमसीडी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पांच दिसंबर को भी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद करने का निर्देश दिया जाता है। हालांकि, सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि उपलब्ध शिक्षक पांच दिसंबर को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे।

सर्कुलर के मुताबिक, डीओई ने प्रधानाध्यापकों को सूचित किया है कि तीन दिसंबर की छुट्टी के एवज में 10 दिसंबर को कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.