बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान में शुरू हुई मतगणना! मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव-रघुराज शाक्य की कांटे की टक्कर

0 485

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha seat) और बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। खास बात यह है कि मैनपुरी उपचुनाव रिजल्ट आज आ जाएगा। सपा से डिंपल यादव (Dimple Yadav) और बीजेपी से रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) मैदान में हैं। इनमें से कौन जीतेगा और मैनपुरी में पहली बार इतिहास बनाएगा?

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर सदर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर बाद तक नतीजे आने की संभावना है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग हो चुकी है। 8 दिसंबर यानी गुरुवार को यह साफ हो जाएगा कि नेताजी की सीट पर डिंपल यादव सांसद होंगी या यह सीट बीजेपी को मिल जाएगी।

खास बात यह है कि मैनपुरी से चुनाव सपा-बीजेपी उम्मीदवारों में से कोई जीते, नया इतिहास बनना तय है। यहाँ शुरू से ही मुलायम सिंह का राज रहा है। अब उनके निधन के बाद बहु डिंपल यादव मैदान में हैं। 1957 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकरलाल को एक भी वोट हासिल नहीं हुआ था। उनके द्वारा डाला गया खुद का वोट भी निरस्त हुआ था और यहां बड़ा रिकॉर्ड कायम हुआ। शाक्य पूर्व में अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव के करीबी थे। वह इस साल की शुरुआत में हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.