Cyclone ‘मैंडूस’ मचाएगा तबाही! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

0 436

नई दिल्ली: दक्षिण भारत में मौसम अपना कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 8 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ में बदल सकता है। इससे तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में इसके असर से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी के मद्देनजर आज, 8 दिसंबर 2022 को तिरुवरूर जिले के स्कूलों और तंजावुर जिले के स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल गया है और बुधवार को ये चेन्नई से लगभग 770 किलोमीटर दूर स्थित था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में इसके असर से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ये बारिश 3 दिन तक देखने को मिल सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.