प्रेम में बहन ने सगे भाई की करवाई हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार

0 536

चित्तौड़गढ़: राजस्थान में चित्तौडगढ़ जिले के गंगरार में एक युवक का सर कटा शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक की सगी बहन उसके प्रेमी एवं एक बाल अपचारी सहित चार को गिरफ्तार किया है।

थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि कसबे में किले की पहाड़ी के पीछे स्थित एक कुएं से पुलिस को एक युवक का धड़ मिला था और दूसरे दिन सर भी मिल गया जिसकी शिनाख्त मधयप्रदेश के मन्दसौर जिले के गरोठ निवासी महेंद्र रायका के रूप में हुई। मृतक हाल गंगरार के समीप भटखेड़ा स्थित अपने ननिहाल में मां तथा दो बहनों के साथ रहकर ट्रक चलने का काम करता था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि मृतक की बहन तनु उर्फ़ तनिष्का का प्रेम प्रसंग गंगरार निवासी महावीर धोबी के साथ था जिस पर भाई महेंद्र को आपत्ति थी और हाल ही उसकी सगाई उज्जैन में कर दी थी और फ़रवरी में शादी भी तय कर दी। तनु ने यह बात अपने प्रेमी को बता भाई को रास्ते से हटाने की बात कही।

गत 16 नवम्बर को तनु ने एक रिश्तेदारी में कोटा से चित्तोड़ आकर अपने भाई को फोन पर उसे लेने आने की कहा। ये बात योजना अनुसार उसने अपने प्रेमी महावीर को बता दी जिसने रास्ते में ही अपने एक साथी महेंद्र धोबी एवं बाल अपचारी के साथ मिलकर अगवा कर लिया और बिजली के तार से गला घोट हत्या करने के बाद शव पर वज़नी पत्थर बांध कुए में फेंक दिया। पानी में गलने के कारण सर अलग हो गया था जो दूसरे दिन मिला था। वहीं मृतक ट्रक चलाता था और कई दिनों तक घर नही आता था इसलिए रिपोर्ट भी नही लिखवाई थी।

मुख्य आरोपी तनु एवं महेंद्र ने पुलिस को बताया कि हत्या कर सबूत मिटाने की सारी योजना दृष्यम फ़िल्म देखकर बनाई जिसके अनुसार प्रेमी महावीर ने घटना के दिन अपना मोबाइल बन्द रखा और शव को ठिकाने लगाकर वह मन्दसौर चला गया और वहा पर अपना मोबाइल ऑन करने के बाद ट्रेन में बैठकर चित्तौड़गढ़ आ गया।

जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब भी वो खुद को मन्दसौर में होना बताता रहा लेकिन सख्ती के आगे टूट गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.