मलेशिया: बरपा कुदरत का कहर! लैंडस्लाइड में अब तक 2 की मौत, 50 से अधिक लापता

0 366

नई दिल्ली. मलेशिया (Malaysia) राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के बाहरी इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह एक कैंपसाइट पर भूस्खलन (landslide) से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट को अगर मानें तो, लैंड स्लाइड के बाद यहां 50 से अधिक लोग लापता हैं। फिलहाल यहां राहत और बचाव कर्मियों ने जीवित बचे लोगों के लिए साइट पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी दें कि, स्थानीय मीडिया ने यहां पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि, प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कुआलालंपुर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में बटांग काली में शिविर स्थल के पास यह भयंकर भूस्खलन हुआ। ऐसा भी दावा है कि लैंडस्लाइड के वक्त लगभग 100 लोग जमा थे। हालांकि अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, बचावकर्ता अनुमानित 50 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने अब इस पर कोई और विवरण नहीं दिया। फिलहाल घटना पर और जानकारी का इंतजार है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.