राजस्थान के उदयपुर में पाकिस्तानी चॉकलेट मिलने से हड़कंप, नमूने जांच के लिए लैब भेजे

0 317

उदयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर में पकिस्तान (Pakistan) द्वारा निर्मित चॉकलेट (Chocolate) मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल चॉकलेट के नमूने लिए गए हैं जांच के लिए उन्हें लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ़ हो पाएगा।

उदयपुर में पाक निर्मित चॉकलेट के बारे में पूछे जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों के आधार पर, हमने एक चॉकलेट की दुकान का दौरा किया और चॉकलेट के कुछ पैकेट पाए जो पाक निर्मित बताए जा रहे हैं। कुछ नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद हम कार्रवाई करेंगे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान पर लंबे समय से पाकिस्तानी चॉकलेट बिक रहा है। कई बार इसका विरोध हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मामले की जानकारी कुछ मीडियाकर्मियों को पता चली। इसके बाद से ही यह मामला गंभीर बन गया। घटना प्रकाश में आने के बाद फ़ूड एंड सेफ्टी विभाग सतर्क हो गया है। आस पास के इलाकों में भी जांच पड़ताल चल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.