चीन को मिलेगा करारा जवाब, भारतीय सेना को मिलेगी प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल

0 390

नई दिल्ली: भारतीय सेना की ताकत और बढ़ने वाली है। इंडियन आर्मी को ‘प्रलय’ बैलिस्टिक मिसाइल मिलने जा रही है। यह मिसाइल 150 से 500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। 150 से 500 किमी की रेंज के साथ, ‘प्रलय’ में सॉलिड प्रोपेलेंट वाला रॉकेट मोटर लगा है। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भारतीय रक्षा बलों ने मिसाइल के लिए जो प्रस्ताव भेजा था वह अब एडवांस स्टेज में है। इस सप्ताह एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान इसे मंजूरी दिए जाने की संभावना है। इस मिसाइल के हमले को इंटरसेप्टर मिसाइल भी नहीं तोड़ पाएगी।

यह हवा में कुछ रेंज तक अपनी रास्ता खुद बदलने में सक्षम है। प्रलय मिसाइल को मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया जा सकता है। बताया जाता है कि इस मिसाइल को भारत-चीन सीमा (LAC) पर तैनात करने की योजना बनाई जा रही है। इसकी मदद से ऊंचाई पर मौजूद चीनी टारगेट्स पर हमला करना आसान होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.