पाक की ‘नापाक’ हरकत! पंजाब में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया

0 370

नई दिल्ली. लगता है पाकिस्तान (Pakistan) अपने ‘नापाक’ मंसूबों से बाज आता नहीं दिख रहा है. जी हां, अब भी पंजाब बॉर्डर पर रात के समय सीमा पार से ड्रोन आना लगातार जारी है। इसी क्रम में बीते 21 दिसंबर को लगभग 8 बजे BSF के जवानों ने BOP हरभजन, 101 बीएन, फिरोजपुर सेक्टर, तरनतारन के एओआर में पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ का पता लगाया है। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मामले पर BSF ने बताया कि आज सुबह जवानों ने फार्म 3 में ड्रोन बरामद किया है। फिलहाल जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से भारत में घुसे एक ड्रोन को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF ने मार गिराया। मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन जिले के फिरोजपुर सेक्टर में हरभजन सीमा चौकी के पास बीते बुधवार रात आठ बजे मानव रहित यान को गोलीबारी कर मार गिराया गया है। BSF के जवानों ने ड्रोन को निशाना बनाते हुए ‘भारी’ गोलीबारी की।

मामले पर BSF के एक प्रवक्ता ने बताया कि तडके गुरूवार को सुबह जब इलाके की तलाशी ली गई तो एक ड्रोन एक खेत में पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए तलाश की जा रही है कि कहीं ड्रोन से कोई खेप तो नहीं गिराई गई है। गौरतलब है कि बीते 1 दिसंबर को, पंजाब (Punjab) के तरनतारन (Tarantaran) जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan Border) के पास एक खेत से पांच किलोग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रोन (Drone) बरामद किया गया था। 28 नवंबर को BSF ने अमृतसर और तरनतारन जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। दो हेक्साकॉप्टर में करीब 10 किलो हेरोइन थी, जिसे बीएसएफ जवानों ने बरामद किया था।

वहीँ इससे पहले बीते 28 नवंबर को BSF ने अमृतसर और तरनतारन जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। दो हेक्साकॉप्टर में करीब 10 किलो हेरोइन थी, जिसे बीएसएफ जवानों ने बरामद किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.