MUMBAI : मुम्बई की जींस बनाने वाली फैक्ट्ररी में लगी भीषड़ आग

0 714

Mumbai: मुंबई से सटे उल्लास नगर इलाके में एक जींस बनाने वाली फैक्ट्री में short circuit Ke कारण आग लग गई है. उल्हासनगर के कैंप नंबर 5 में स्थित वीर तानाजी नगर इलाका जो कि काफी घनिष्ठ आबादी वाला इलाका है. जहां पर आज सुबह जींस की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई ,इस आग से किसी के जान -माल का नुकसान नही हुआ है , लेकिन जींस की फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है आग इतनी भयंकर थी के आसपास के कारखानों को भी अपनी चपेट में ले लिया . फायर ब्रिगेड के कर्मचारी काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा सके .आग लगने का प्राथमिक कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन फिर भी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग लगने का कारण जानने के लिए जांच कर रहे हैं .

रिर्पोट -शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.