Coronavirus in India: टेंशन ना बढ़ा दे टूरिज्म, 5 जिलों में 5% के पार हुई कोरोनावायरस संक्रमण दर

0 355

नई दिल्ली: देशभर में रविवार को कोरोना के 227 नए मरीज आए और संक्रमण दर 0.18 फीसदी दर्ज की गई है, लेकिन देश के नौ जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है। इनमें से तीन जिले ऐसे हैं जहां यह दस फीसदी से भी ज्यादा है। विशेषज्ञ यह आशंका जता रहे हैं कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कई जिले कोरोना हॉट स्पॉट बन सकते हैं।

जिन जिलों में संक्रमण दर ऊंची है, उनमें पर्यटन के लिहाज से प्रमुख हिमाचल का कुल्लू तथा उत्तराखंड का नैनीताल जिला भी शामिल है। बता दें कि इन जिलों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं तथा साल के आखिर में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 16-22 दिसंबर के बीच देश के नौ जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी से ज्यादा पाई गई है। पांच फीसदी से अधिक दर होने पर स्थिति को गंभीर माना जाता है। ऐसी स्थिति में जिलों को आवश्यक उपाय करने को भी कहा जाता है।

कुल्लू और रुद्रप्रयाग बने हॉट स्पॉट
आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में संक्रमण दर सबसे ज्यादा 38 फीसदी दर्ज की गई है, जबकि हिमाचल के कुल्लू में यह 14.29 तथा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 11.11 दर्ज की गई है।

जिलेवार आंकड़ों पर नजर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्यों को जांच बढ़ाने को कहा गया है। अभी रविवार को 1.29 टेस्ट हुए थे, पर नए साल की शुरुआत तक रोजाना पांच लाख टेस्ट होने लगेंगे। ऐसे में संख्या में इजाफा हो होगा, लेकिन नजर इस बात पर रहेगी कि किन क्षेत्रों में किस रफ्तार से मरीज बढ़ रहे हैं। देश में कोविड-19 की औसत राष्ट्रीय दर अभी 0.21 प्रतिशत के सामान्य स्तर पर है, लेकिन देश के तीन दर्जन जिलों में यह एक प्रतिशत से अधिक तथा आठ जिलों में पांच प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.