पंचतत्व में विलीन हुईं ‘ममतामयी’ हीरा बा, बड़े भाई के साथ प्रधानमंत्री ने दी ‘मुखाग्नि’

0 370

नई दिल्ली. जहां आज PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीरा बा मोदी (Heera Ba Modi) का आज यानी शुक्रवार को निधन हो गया। वहीं अब से कुछ देर पहले वें पंचतत्व में विलीन हो गयीं। आज गांधीनगर में PM नरेंद्र मोदी ने अपने बड़े भाई सोमा भाई के साथ उन्होंने अपनी मां हीराबेन को मुखाग्नि दे दी है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के ही नेताओं ने अपना शोक जताया है।

जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। बीते मंगलवार को अचानक से सांस लेने में उन्हें दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

वहीं आज अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, “हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।” इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम।।। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.