पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने की यूपी के सीएम योगी से मुलाकात, हुई सियासी चर्चा

0 387

लखनऊ : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने यूपी समेत राजस्थान की सियासत पर भी चर्चा की।

यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने मुलाकात के दौरान वसुंधरा राजे को यूपी की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। मुलाकात के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने योगी सरकार में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि लोक कल्याण के मार्ग पर चलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को उन्नति की जो ऊंचाइयाँ दी है, वह निश्चित रूप से अभूतपूर्व है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.