अभी-अभी: भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरातफरी

0 429

नवसारी. गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह-सुबह बस और एसयूवी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है वहीं 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर। पुलिस के मुताबिक, हादसा अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर हुआ। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सूरत रिफर किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो नवसारी नेशनल हाईवे-48 पर जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वह सूरत में एक कार्यक्रम से आ रही थी। बताया गया है कि अल-सुबह वलसाड से आ रही टोयोटा फॉर्च्यूनर के ड्राइवर को अचानक ही हार्ट अटैक आ गया और उसका कार से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई।

इस घटना में कार में सवार सभी आठ लोगों की जान चली गई, वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की जान जाने की भी बात सामने आई है। बस में सवार लोगों को करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.