अमेरिका: 6 साल के बच्चे ने क्लास के अंदर टीचर को मारी गोली, विवाद के चलते लेकर आया था ‘गन’

0 374

नई दिल्ली. अमेरिका (America) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के वर्जीनिया (Verginia) में एक 6 साल के बच्चे ने क्लास के अंदर ही पानी महिला टीचर को गोली मार दी। इस डरावने घटना के बाद बच्चे को पुलिस ने कस्टडी में लिया है।

मामले पर पुलिस चीफ ने बताया कि, फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी हालत बेहद ही नाजुक है। यह कोई एक्सीडेंट नहीं था। बच्चे ने टीचर से विवाद को लेकर जानबूझकर उनके ऊपर गोली चलाई।

बताया जा रहा है कि, इस घटना में और कोई भी बच्चे शामिल नहीं थे। फिलहाल इस गोलीबारी के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है। बच्चे को बंदूक कहां से मिली, फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस ने क्या बताया

वहीं मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि रिचनेक एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की घटना में हालांकि कोई छात्र जख्मी नहीं हुआ। न्यूपोर्ट न्यूज के पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रीयू ने बताया कि शिक्षिका की उम्र लगभग 30 वर्ष है और गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हालांकि, दोपहर बाद तक उसकी स्थिति में सुधार आया।

बच्चा क्लास में लेकर पहुंचा ‘गन’

ड्रीयू ने पत्रकारों से कहा, “गोली चलने की घटना कोई दुर्घटना नहीं थी। छात्र और शिक्षिका एक-दूसरे को जानते थे तथा दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।” उन्होंने बताया कि बच्चा कक्षा में हथियार लेकर आया था और जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे यह हथियार कहां से मिला। जानकारी हो कि, अमेरिका के स्कूलों में खुलेआम फायरिंग के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.