यूपी में आईएएस अफसर बनकर रचाई थी शादी, दो साल बाद ससुराल के लोगों ने जानी सच्चाई तो…

0 338

आगरा. करीब दो साल पहले जब संजय की शादी हुई तो वो आईएएस था लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उसकी पत्नी से लेकर ससुरालवले तक चौंक गए. फिर क्या था मामला पुलिस के पास गया और खुद को आईएएस बताकर शादी रचाने वाला संजय सलाखों के पीछे. आईएएस बनकर फर्जीवाड़ा करने का ये मामला यूपी के आगरा से जुड़ा है. आगरा की थाना मंटोला पुलिस ने फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है.

यह पूरा मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का था जिसकी जांच मंटोला पुलिस कर रही थी. पुलिस ने फर्जी आईएएस संजय को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. दरअअसल मथुरा के थाना रिफाइनरी निवासी संजय की शादी 2021 में आगरा के कालिंदी विहार की एक युवती से हुई थी. संजय के परिवारजनों ने रिश्ता करने के लिए संजय को आईएएस अधिकारी बताया था, जिसके बाद युवती की शादी संजय से कर दी गई थी.

शादी के बाद ससुरालीजनों द्वारा युवती से दहेज की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत युवती के परिजनों के द्वारा थाना एत्माद्दौला पुलिस से की गई थी. शादी के बाद उसके परिजनों को पता चला कि संजय आईएएस अधिकारी ही नहीं है. फिर क्या था धोखाधड़ी और दहेज की मांग को लेकर युवती के परिजनों ने थाना एत्तमद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया, जिसकी विवेचना थाना मंटोला पुलिस को दी गई. मंटोला पुलिस ने फर्जी आईएएस संजय को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है.

डीसीपी सिटी, विकास कुमार ने बताया कि संजय अपने आप को आईएएस अधिकारी बताया था. वो खुद को कहीं पर एसडीएम, एडीएम और डीएम बताता था. संजय की पत्नी ने थाना एत्तमद्दौला में मुकदमा दर्ज करवाया था. इस मुकदमे में संजय और उसके माता-पिता आरोपी हैं. इसमें से अपने आप को आईएएस बताने वाला संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसको जेल भेजा जा रहा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.