ऑस्ट्रेलिया के स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़

0 577

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया के स्वामीनारायण मंदिर को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। बता दें कि खालिस्तान समर्थकों ने मेलबर्न के उत्तरी उपनगर मिल पार्क स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाते हुए उसमें तोड़फोड़ की है। इससे पहले कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर को भी निशाना बनाया गया था।ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बताया कि स्वामीनारायण मंदिर पर हमला खालिस्तान समर्थकों ने किया है।

मेलबर्न से पहले कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर को खालिस्तानी समर्थकों ने निशाना बनाया था। इस दौरान मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। इस घटना की भारत के उच्चायुक्त ने निंदा करते हुए कहा था कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए कनाडा के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.