स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल की शादी आज, खींवसर फोर्ट में विंटेज कारों के काफिले में निकाली जाएगी बारात

0 363

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री (Union Minister) स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की बेटी शेनेल ईरानी (Shanelle Irani) आज यानि 9 फरवरी को अर्जुन भल्ला (Arjun Bhalla) के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। उनके शादी की सारी तैयारियां राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में हुई है। यह फोर्ट चारों तरफ से बालू के टीलों से घिरा है। फोर्ट में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ये शादी शाही अंदाज में होगी। जिसके लिए फोर्ट को बखूबी सजाया गया है।

स्मृति ईरानी बुधवार की सुबह ही रोड मार्ग से फोर्ट पहुंच चुकी हैं। जहां राजस्थान भाजपा के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने उनका स्वागत किया। रिपोर्ट्स की माने तो गजेंद्र सिंह खीवसर ही शादी के सारे अरेंजमेंट की देखरेख कर रहे हैं। शेनेल ईरानी के पिता जुबिन ईरानी भी एक दिन पहले ही खीवसर फोर्ट पहुंच चुके हैं। बुधवार से ही शेनेल ईरानी की मेहंदी, हल्दी और संगीत की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस फंक्शन में परिवार वाले और करीबी दोस्त भी शामिल रहे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शेनेल की शादी में केवल 50 गेस्ट ही इनवाइट किए गए है। मालूम हो कि शेनेल ईरानी जुबिन की पहली पत्नी की बेटी है। जो पेशे से एक एडवोकेट हैं। वो कनाडा में रहने वाले वकील अर्जुन भल्ला से शादी करने जा रही है। इतना ही नहीं अर्जुन भल्ला कनाडा में अपनी लॉ फर्म भी चलाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार खींवसर फोर्ट को तीन दिनों के लिए बुक किया गया है। गुरुवार को यानि आज फोर्ट में ही विंटेज कारो के काफिलों में बारात निकाली जाएगी।

गौरतलब है कि राजस्थान के नागौर जिले में स्थित यह खिमसर फोर्ट 500 साल पुराना है। यह थार मरुस्थल के पूर्वी किनारे पर बसा है। जोधपुर के राव जोधा के 8वें बेटे राव करमसजी ने इस फोर्ट को 1523 में बनवाया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.