Share Market : शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त, निफ्टी 16600 के पार

0 574

Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी का दौर थम गया। दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंक टूटकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16,500 के नीचे कारोबार की शुरुआत की।फिलहाल, दोनों इंडेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए नजर आ रहे हैं और हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Also Read:- THANK YOU SIR : पंजाब में शानदार जीत पर मोदी ने केजरीवाल को बधाई दी ,जबाब में दिल्ली सीएम ने कहा THANK YOU सर

सेंसेक्स जहां 200 अंक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि तेजी लेते हुए निफ्टी 16,600 के स्तर के पार पहुंच गया है। बता दें बीते कारोबारी दिन गुरुवार को पांच राज्यों में चुनाव नतीजे घोषित होने के बीच दिनभर शेयर बाजार में बहार देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 817 अंकों की उछाल भरते हुए 55,464 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 249 अंकों की तेजी के साथ 16,595 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.