महाराष्ट्र : लातूर शहर में जमीन के नीचे से सुनी गई रहस्यमयी आवाजें… भूकंप की चेतावनी से दहशत में आए लोग!

0 396

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर शहर में जमीन के अंदर से रहस्यमयी आवाज सुनी गई लेकिन कोई भूकंपीय गतिविधि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये आवाजें विवेकानंद चौक के पास बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे और पौने 11 बजे के बीच सुनी गईं जिससे निवासी दहशत में आ गए और भूकंप की अफवाह फैलने लगी।

एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क किया जिसके बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने लातूर शहर के साथ जिले में औराद शहाजनी और अशिव में भूकंप मापी केंद्रों से सूचना ली लेकिन ‘‘किसी तरह की भूकंपीय गतिविधि की कोई सूचना नहीं” मिली। वर्ष 1993 में जिले में किल्लारी गांव और आस पास के इलाकों में भीषण भूकंप आया था जिसमें करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी।

आपदा प्रबंधन अधिकारी साकिब उस्मानी ने बुधवार को कहा कि समय समय पर मराठवाड़ा क्षेत्र में कुछ आवाजें सुनी गई हैं। सितंबर, 2022 में तीन बार लातूर जिले के हसोरी, किल्लारी और आस पास के इलाकों में इस तरह की आवाजें सुनी गई थीं। अधिकारी ने कहा कि इस साल फरवरी में जिले की निलंगा तहसील के नितूर-दंगेवाड़ी क्षेत्र में चार बार ऐसी आवाजें सुनी गईं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.