मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर जारी की ये गाइडलाइन नहीं बजेंगे, ये गाने, दी सख्त चेतावनी

0 426

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली और आगामी त्योहारों को देखते हुए सख्त निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोभायात्रा या जुलूस के दौरान अश्लील और फूहड़ गीत कतई न बजें। धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं। कोई भी ऐसी गतिविधि न हो जिससे दूसरे सम्प्रदाय के लोग उत्तेजित हों। क्योंकि एक छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है, ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहना होगा। ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी त्यौहारों में धार्मिक परम्पराओं और आस्था को पूरा सम्मान दिया जाएगा, लेकिन अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले समय में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। इनके शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयोजकों को देना होगा शपथपत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्यौहारों के कारण अगले कुछ महीनों में अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा। मेले लगेंगे। उल्लास और उमंग के यह अवसर कानून-व्यवस्था के नजरिये से बेहद संवेदनशील है। इस दौरान हमें सतर्क-सावधान रहना होगा। संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

आयोजकों को अनुमति देने से पूर्व उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं। आगे भी ऐसा ही जारी रहना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.