यूपी में होली से पहले अलीगढ़ की मस्जिद को पुलिस प्रशासन ने तिरपाल से ढका, बताया ये कारण

0 313

अलीगढ़: देश भर में होली (Holi) धूम धाम से मनाई जा रही है। यूपी में होली को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखाई देता है। ऐसे में प्रसाशन को व्यवस्था भी करनी पड़ती है। होली के त्योहार से पहले अलीगढ़ (Aligarh) की एक मस्जिद (mosque) को तिरपाल से ढक दिया गया है। पुलिस प्रसाशन का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि उस पर रंग न लगे। होली पर पुलिस प्रशासन के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है। अलीगढ़ के सबसे संवेदनशील चौराहे “हलवाईयां” को रात के समय तिरपाल से ढक दिया जाता है ताकि होली के दौरान गुंडे मस्जिद पर रंग न लगाएं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों की भांति होली पर संवेदनशील क्षेत्र की मस्जिद को भी रात में तिरपाल से ढक दिया जाता था ताकि होली के कारण कोई भी मस्जिद पर रंग न फेंके। हाजी मोहम्मद इकबाल मुतवल्ली-मस्जिद हलवाईयां ने कहा, ” प्रशासन के निर्देश पर हम मस्जिद को तिरपाल से ढक देते हैं ताकि कोई मस्जिद में रंग या गंदगी न फेंके।

मस्जिद के केयरटेकर हाजी मोहम्मद इक़बाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार से पहले अलीगढ़ में हलवाईयां मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया। मस्जिद की दीवारों पर रंग न लगे इसके लिए पिछले 4-5 साल से हो रहा है। वहीं दूसरी और कानून व्यवस्थ बनाये रखने के लिए शहर में पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी से शांतिपूर्वक होली मनाने के लिए कहा गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.