अफगानिस्तान में बम धमाका, तालिबान गवर्नर की मौत; बांग्लादेश में अहमदी मुस्लिमों के जलाए घर

0 299

काबुल : अफगानिस्तान के बल्ख में बड़ा बम धमाका हुआ है। इस धमाके में बल्ख प्रांत के तालिबानी गवर्नर दाऊद मुजामिल की मौत हो गई। पुलिस कमांड के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने कहा, यह धमाका एक प्रशासनिक बैठक के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि इस धमाके की जिम्मेदारी आईएस आतंकी संगठन के खोरासान समूह ने ली है। धमाके में दाऊद मुजम्मिल के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई है। बता दें, धमाका बृहस्पतिवार की सुबह हुआ था। यह पता नहीं चल सका ह कि यह किस तरह का ब्लास्ट था।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक अहमदी मुस्लिमों के 200 से ज्यादा घर-दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी गई। अंतरराष्ट्रिय मानवाधिकार समिति (IHRC) की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी बांग्लादेश के पंचागढ़ जिले में अहमदनगर कस्बे में अहमदी मुसलमानों के 189 घरों और 50 दुकानों को उन्मादी भीड़ ने लूटने के बाद आग के हवाले कर दिया।

पाकिस्तान में चर्चित हिंदू डॉक्टर धर्मदेव राठी की चालक हनीफ लेघारी ने घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. राठी घटना से कुछ देर पहले होली खेलकर घर लौटे थे। चालक इससे नाराज था।

भारतीय मूल की प्रो. लक्ष्मी बालचंद्र ने नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाते मैसाचुसेट्स स्थित बैबसन कॉलेज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। एंटरप्रेन्योरशिप की एसोसिएट प्रो. लक्ष्मी ने कहा, उनके शोध रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें अनुसंधान करने और कई नेतृत्व पदों और अवसरों से वंचित रखा गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.