नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉल करके मांगी 10 करोड़ रुपए की फिरौती

0 312

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर और कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई जब एक व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपए नहीं देने पर उन्हें नुक्सान पहुंचाने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि फोन करने वाले ने खुद को जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांत बताया, जिसके नाम का इस्तेमाल जनवरी में मंत्री के कार्यालय में इसी तरह की धमकी भरा फोन करने के लिए किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राहुल मदाने ने कहा कि नागपुर में ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने स्थित गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में तीन बार फोन किया गया। इनमें दो बार सुबह और एक बार दोपहर करीब 12 बजे फोन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि गडकरी के कर्मचारियों द्वारा सतर्क किए जाने के बाद शहर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री के घर और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि 14 जनवरी को खुद को पुजारी बताने वाले एक व्यक्ति ने गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ रुपए की मांग की थी। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है। कर्नाटक के बेलगावी में जेल में बंद पुजारी ने धमकी भरे फोन कॉल में अपनी संलिप्तता से इन्कार किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.