PM मोदी ने दी चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष की बधाई, बोले-मां भगवती सबके जीवन को सौभाग्य से रोशन करें

0 353

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चैत्र नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नववर्ष के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि नवरात्रि की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन-पुनीत अवसर देशवासियों के जीवन को सुख-संपदा और सौभाग्य से रोशन करे। जय माता दी!

पीएम मोदी ने सिलसिलेवार एक के बाद एक कई ट्वीट किए। पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि विक्रम संवत 2080 सबके जीवन में नया उत्साह और नई उमंग लेकर आए। हमारा भारतवर्ष उन्नति की नित नई ऊंचाई को छुए। पीएम मोदी ने उगादी, साजिबू चीरौबा, नवरेह और गुड़ी पड़वा के मौके पर भी बधाई दी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.