नवरात्रि में पर्यटकों की भारी भीड़ के लिए तैयार अयोध्या

0 389

अयोध्या: अयोध्या बुधवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय भव्य नवरात्रि समारोह के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ के लिए तैयार है। अयोध्या प्रशासन को इस साल खासकर रामनवमी पर भारी संख्या में पर्यतकों के आने की उम्मीद है।

श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी उत्सव के अवसर के लिए सुरक्षा व्यवस्था की है। ट्रस्ट राम जन्मभूमि के अलावा राम की पैड़ी भजन संध्या स्थल और राम कथा पार्क में विशेष आयोजन करेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, राम नवमी, जो भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, 30 मार्च को दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि पर मनाई जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि सरयू नदी के तट पर सभी घाटों और मंदिर नगरी के सभी मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए सजाया गया है। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा, सुरक्षा कारणों से रामनवमी पर सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश की अनुमति है। इसलिए अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु इसमें शामिल हो सकें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.