जम्मू-कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की गोलीबारी

0 351

जम्मू: सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर बुधवार तड़के गोलीबारी की, जिसके बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ सब-सेक्टर में चमलियाल सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार देर रात ढाई बजे के आसपास पाकिस्तान की ओर आकाश में टिमटिमाती लाल रोशनी देखी, जो संभवत: ड्रोन थीा। जवानों ने उसे मार गिराने के लिए दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं।

सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया, जिसके बाद चमलियाल, सपवाल और नारायणपुर सीमा चौकियों से सटे अग्रिम गांवों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन के जरिये क्षेत्र में कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अभियान के लिए बड़ी संख्या में तैनात बीएसएफ जवान दुग, चन्नी-सपवाल और आसमपुर गांवों के खुले मैदानों में तलाशी ले रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.