नोएडा: गारमेंट फैक्ट्री में आग, 10 लोगों का किया रेस्क्यू

0 336

नोएडा: नोएडा की एक गारमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। फैक्ट्री में फंसे 10 कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह नोएडा के सेक्टर 10 में आग लगने की सूचना करीब 7 बजे फायर विभाग को मिली थी। इसके बाद आनन-फानन में तुरंत इन गाड़ियों को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 10 लोगों की जान बचाई।

नोएडा के थाना फेस वन के सेक्टर 10 ए 108 में स्थित कपड़े की करिश्मा फैशन कंपनी में आग लगी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.