प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेता इनोसेंट के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया शोक

0 517

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेता इनोसेंट वरीद थेक्केथाला के निधन पर शोक व्यक्त किया । प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद श्री इनोसेंट वरीद थेक्केथाला के निधन से दुखी हूं। उन्हें अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने और लोगों के जीवन में हास्य भरने के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता इनोसेंटका 26 मार्च को निधन हो गया था । उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। अपनी कॉमिक भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले इनोसेंट ने कई तरह की भूमिकाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया। यूनिक आवाज और तौर-तरीकों के साथ, उन्हें मिमिक्री आर्टिस्ट के रूप में भी पसंद किया गया।

इनोसेंट पूर्व लोकसभा सांसद थे। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में चलाकुडी से वाम लोकतांत्रिक मोर्चे द्वारा समर्थित एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें ‘मालामाल वीकली’ प्रमुख है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.