महाराष्ट्र: मुंबई, पनवेल, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में ED की छापेमारी, इतने करोड़ की संपत्तियां जब्त

0 356

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक बार फिर ईडी ने बड़ी कार्यवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पनवेल, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में 6.69 करोड़ रुपये की आठ अचल संपत्तियों को जब्त किया है। जानकारी मिली है कि ये संपत्तियां मैग्नम स्टी के पार्ट कुणाल गांधी और उसके परिवार से संबंधित हैं। बताया जा रहा है कि ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी ani से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना(Telangana) में ईडी ने हैदराबाद शहर में एक फार्मा कंपनी और उसके निदेशक के आवास पर छापेमारी कर रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि कुणाल किशोर गांधी ओर किशोर कांतिलाल गांधी जो मैग्नम स्टील में साझेदार हैं। उन्होंने बैंक लोन की राशि को अपने दूसरे खातों में भेजकर 03 अस्थायी संपत्तियों की खरीदारी की है। उनमें एक शॉप कम दफ्तर है जो मुंबई के अंधेरी में स्थित, एक फ्लैट जो पनवेल में स्थित और एक कृषि भूमि है जो महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित है। इन सभी जगहों पर कार्यवाई करते हुए संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर तेलंगाना में ईडी ने हैदराबाद शहर में एक फार्मा कंपनी और उसके निदेशक के आवास पर छापेमारी कर रहा है। जुबली हिल्स, माधापुर समेत अन्य जगहों पर आज सुबह से 15 टीमें छापेमारी कर रही हैं। इस मामले में अभी अधिक जानकारी आनी बाकी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.