असम की सरकार ने दिया सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42% किया

0 120

नई दिल्ली: असम सरकार (Assam government) ने बड़ा एलान किया है। असम सरकार ने 1 जनवरी से राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा (All India Service) के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर 42% कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी। आखिरकार सरकार ने महंगाई भत्ता को बढ़ाकर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट किया और कहा कि हमारी सरकार है जो अपने कर्मचारियों की परवाह करती है। मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 1 जनवरी 2023 से राज्य सरकार के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए अतिरिक्त 4% महंगाई भत्ता, नई डीए दर अब 42% है।

दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को असम में रैली करने वाले हैं। उनकी रैली से पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर केजरीवाल ने उन पर झूठे आरोप लगाए तो वह उनके खिलाफ मुकदमा कर देंगे। हिमंता बिस्व सरमा ने यह बयान तब आया है जब अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा था कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.